{"_id":"62376f28dc3b9e16711612fd","slug":"holi-milan-program-concluded-with-a-colorful-cultural-program-bhadohi-news-vns644056816","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली मिलन कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली मिलन कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनवाल सेवा समिति की तरफ से रविवार को चौरी रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शाम चार बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में समाज के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में लोगों ने गुझिया आदि का भी आनंद लिया।
मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष दीनानाथ बरनवाल ने कहा कि होली आपसी द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्योहार है। यह प्रेम की जीत का पर्व है। सभी को आपसी गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। समिति के अध्यक्ष सुनील बरनवाल ने उपस्थित लोगों से आपस में प्रेम बांटने का आह्वान किया। कहा कि सभी को एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होने के लिए आगे आना चाहिए।
होली मिलन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। चार घंटे तक गीत, संगीत की धुन पर बच्चे, युवा जमकर थिरके। छोटे छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। कपल डांस, म्यूजिकल चेयर्स, कव्वाली के माध्यम से प्रतिभागियों ने लोगों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत ड्रामा, गेम्स, आदि पर अतिथियों ने तालियां बजाकर प्रशंसा की। अरविंद गांधी, पूर्व विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
समिति की महिला अध्यक्ष रीना बरनवाल, पीयूष बरनवाल, पंकज बरनवाल, विनीत बरनवाल, आशुतोष बरनवाल, मनोहर बरनवाल, शिल्पी बरनवाल, पूजा बरनवाल, नूतन बरनवाल, रंजना बरनवाल, अन्नू बरनवाल, आशीष बरनवाल, दीपक बरनवाल, अंकित बरनवाल, विपुल बरनवाल, नीतिन बरनवाल, बबलू बरनवाल, अरविंद बरनवाल, मयंक बरनवाल, प्रतीक बरनवाल, लक्की बरनवाल, विशाल बरनवाल, अंकुर बरनवाल, प्रीति बरनवाल आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।