फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   History sheeter arrested for molesting girl students

छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी हिस्ट्रीशीटर धराया

Mon, 01 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested for molesting girl students
औराई। राह चलती महिलाओं और स्कूल-कोचिंग जातीं छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अरुण उर्फ जहरीले सोनकर सहित पांच अन्य को सोमवार को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। शुरू में पुलिस ढिलाई बरत रही थी लेकिन जब मामला एसपी तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई और तीन दिन में ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

बता दें कि 29 अक्तूबर को महराजगंज के हुसैनीपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर उसकी बेटी को छेड़ता है, जिससे उसे बाहर निकलने में डर लगता है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। शुरू में पुलिस ढिलाई बरतती रही लेकिन जब मामला एसपी तक पहुंचा तो पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुट गई। सोमवार को उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव ने अरुण उर्फ जहरीले सोनकर के साथ गैंगेस्टर में वांछित इंटवा निवासी संतोष यादव, बड़के यादव, बारीपुर निवासी बबलू उपाध्याय और वाराणसी के मिर्जामुराद पुरूषोत्तमपुर निवासी मुकेश पाल को महराजगंज स्थित ढाबे से गिरफ्तार किया। बताते चलें कि हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ गुजरे चार साल में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed