फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   High tension wire fell on a woman working in the field, died

Bhadohi News: खेत में काम कर रही महिला पर गिरा हाईटेंशन तार, जान गई

Tue, 18 Jul 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
High tension wire fell on a woman working in the field, died
ज्ञानपुर। औराई कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक 53 वर्षीय वृद्धा की जान ले ली। सोमवार की दोपहर लकड़ी लगा क्रास आर्म टूटने से 11000 बोल्ट का तार टूट कर नीचे गिए गया। जिसकी चपेट में आने से खेत में काम कर रही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दो घंटे के बाद भी मौके पर बिजली विभाग का कोई कर्मी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सारीपुर गांव निवासी स्व. सुरेन्द्र पाठक की पत्नी कुसुम देवी (53) सोमवार की दोपहर खेत में काम रही थीं। इस बीच खेत से होकर गुजरा 11000 बोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूट कर गिर गया। जिससे नीचे खेत में काम कर रही कुसुम चपेट में आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास काम कर रहे लोग घटना को देख अवाक रह गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन घटना के दो घंटे बाद तक बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई मौत के बाद ग्रामीणों में नाराजगी थी। लोगों का आरोप था कि जर्जर तारों को लेकर आए दिन शिकायतें मिलती रहती हैं। कभी लो वोल्टेज तो कभी ट्रिपिंग की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। आज जर्जर तार ने गांव की एक महिला की जान ले ली और एक भी बिजली विभाग का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना के काफी देर बाद मौके पर एक्सईएन आदित्य पांडेय ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed