फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heavy rush of passengers on additional transport services

देशी बम के धमाके से टूट कांच, टाइल्स

Thu, 17 Mar 2022 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Heavy rush of passengers on additional transport services
सरोई। भदोही कोतवाली क्षेत्र के दुलमदासपुर गांव में बृहस्पतिवार की भोर में देसी बम का धमाका हुआ। इससे कालीन व्यवसायी के रिहायशी कमरों में लगे कांच, टाइल्स टूट गए। जानकारी पर कोतवाली और चौकी पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कोई ऐसा ठोस सबूत हाथ नहीं लग सका जिससे धमाके का असली कारण जाना जा सके।
विज्ञापन

कालीन व्यवसायी खुर्शीद आलम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भोर लगभग 3.12 बजे जब पूरा परिवार सो रहा था उसी समय रिहायशी मकान के बगल में देसी बम का धमाका हुआ। इससे पिता अब्दुल रहीम (86) का कान सुन्न हो गया। उन्हें अभी तक कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। धमका इतना तेज था कि कमरे में लगे हजारों रुपये के कांच, फर्श की टाइल्स भी टूट गई। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर धमाका वाले स्थल की जांच की गई, बम कहां से आया पता लगाया जा रहा है। लाने वालों की तलाश जारी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

व्यापारी परिवार में दहशत
सरोई। क्षेत्र के दुलमदासपुर गांव में बृहस्पतिवार को हुए देसी बम के धमाके ने सरगर्मी बढ़ा दी है। कयास लगाया जा रहा है कि धमाका ग्रामीण क्षेत्र की ओर हुआ है यदि शहरी क्षेत्र में होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। धमाका से कालीन व्यापारियों समेत परिवारों में दहशत की स्थिति है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि मामले की बिंदुवार जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed