फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heavy rush of passengers on additional transport services

अतिरिक्त परिवहन सेवाओं पर यात्रियों की भीड़ भारी

Thu, 17 Mar 2022 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Heavy rush of passengers on additional transport services
ज्ञानपुर। रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। परदेश में रहने वालों की भीड़ बृहस्पतिवार की देर रात तक आवागमन जारी रहा। विडंबना यह कि अतिरिक्त परिवहन सेवाओं में कमी न होने के बाद भी यात्रियों की संख्या भारी पड़ पड़ती रही। बृहस्पतिवार को गोपीगंज नगर, जंगीगंज बाजार, वहिदानगर मोड़, लालानगर टोल प्लाजा, अमवामाफी, घोसिया, औराई चौराहा, महराजगंज, बाबूसराय, ऊंज स्टैंड पर यात्री रोडवेज बसों से उतर कर घर पहुंचे। अतिरिक्त परिवहन सेवा मिलने पर भी वाराणसी, प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर उतरने वाले निजी वाहनों का सहारा लिया।
विज्ञापन

निजी वाहन से घर लौटे यात्री कासिम अली, अनुज, रामचंद्र आदि ने बताया कि अतिरिक्त रेल सेवा के सवाल पर बताया कि रेल प्रशासन होली स्पेशल ट्रेन का संचालन तो करा रहा है लेकिन भीड़ के आगे सबकुछ न के बराबर नजर आ रहा है। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन भीड़ की अधिकता को देखते हुए सप्ताह पूर्व से पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन करा रहा है। अब यात्रियों को लौटते समय होने वाली भीड़ की चिंता है। इसके लिए भी एकल फेरा लगाने वाली ट्रेन नंबर 05103 छपरा-अमृतसर 22 मार्च, ट्रेन नंबर 05101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 21 मार्च, ट्रेन नंबर 05160 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली विशेष ट्रेन का संचालन 20 मार्च को कराया जाएगा। उक्त ट्रेनें अपने गतंव्य वाले स्टेशनों से यात्रा शुरू कर निर्धारित स्टापेज वाले स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेंगी।
विज्ञापन

खाली जा रहीं निगम की बसें
ज्ञानपुर। होली त्योहार पर वाराणसी से प्रयागराज हाईवे पर अतिरिक्त फेरा लगाने वाली निगम की बसें खाली ही लौट रही हैं। जबकि आने वाली बसें फुल होकर आ रही है। एआरएमओ वाराणसी कैंट डिपो डीएस सिंह ने बताया कि होली के दिन तक परदेस से आने वालों की भीड़ जारी रहेगी लेकिन यात्रा समाप्त करने वाले स्थान से लौट रही बसों में यात्री न के बराबर हैं। 22 मार्च तक उ.प्र.परिवहन निगम के निर्देशों का पालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed