फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hearing the story of Samudra Manthan, cheers echoed in the pandal.

Bhadohi News: समुद्र मंथन की कथा सुन पंडाल में गूंजे जयकारे

Mon, 08 Sep 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hearing the story of Samudra Manthan, cheers echoed in the pandal.
ऊंज। चौरा कला गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पाठ के चौथे दिन रविवार को कथावाचक आचार्य पवन शुक्ला ने समुद्र मंथन, राम जन्मोत्सव, सीता स्वयंबर, राम वनगमन, सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, बालि वध और रावण वध की कथा सुनाई। कथा का रसपान कर श्रद्धालु गदगद हो गए। जय श्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। कहा कि देव और दानव मिलकर समुद्र मंथन के लिए एकमत हुए। तय किया गया कि समुद्र मंथन से जो कुछ भी मिलेगा, वह आपस में बंटेगा। हर किसी को कुछ न कुछ मिला। भगवान शंकर के हक में हलाहल विष मिला। इसे उन्होंने विश्व कल्याण के लिए पान कर लिया। अंत में अमृत निकलने पर अमृत पीने के लिए देव और दानवों के बीच महासंग्राम हुआ। अंत में भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर देवताओं को अमृत पिला दिया, दानवों को मदिरा पिलाकर उन्हें शांत किया। इस मौके पर तीर्थराज तिवारी, आशीष राय, अतुल बिंद, कमलेश शर्मा, सुखराज यादव, गणेश यादव, अंबरीष चतुर्वेदी, लालजी तिवारी, रामजी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed