फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health department alert regarding Zika virus

जीका वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा अर्लट

Sat, 06 Nov 2021 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Health department alert regarding Zika virus
ज्ञानपुर। कानपुर में जीका वायरस रोगियों की बढ़ती संख्या को लेकर शासन सतर्क हो गया है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में है। जिले में अभी तक इस तरह का कोई रोगी नहीं मिला लेकिन विभाग ने तैयारी पूर्ण होने का दावा किया। कोरोना की दूसरी लहर सामान्य जरूर हो गई, लेकिन डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर के बाद अब जीका वायरस ने लोगों को परेशान कर दिया है। कानपुर में तेजी से बढ़ते मरीजों की संख्या ने हर किसी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष चक ने बताया कि जीका वायरस डेंगू की तरह एडीज मच्छर के काटने से होता है। इसका संक्रमण बढ़ने से यह काफी खतरनाक हो सकता है। इससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही मलेरिया और डेंगू के रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, एंटीलार्वा का छिड़काव, फागिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही डेंगू को फैलने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। कहा कि कानपुर में जीका के रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। हालांकि जिले में अभी तक कोई भी जीका वायरस से ग्रसित नहीं है। लेकिन शासन के निर्देश पर सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों व चिकित्सकों को अलर्ट रहने का हिदायद दिया गया है। अगर कोई मरीज मिलेगा तो उसे मलेरिया और डेंगू वार्ड में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed