फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health alert for migrants

प्रवासियों को लेकर स्वास्थ्य महकमा हुआ अलर्ट

Sat, 27 Feb 2021 06:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Health alert for migrants
ज्ञानपुर। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद अब राज्य सरकार भी अलर्ट हो चुकी है। शासन से एडवाइजरी आने के बाद सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी किया है कि महाराष्ट्र और केरल से आने वाले प्रवासियों की जांच कराकर सात दिन क्वारंटीन रखा जाए।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण मार्च 2020 से जून तक पूरा देश लॉकडाउन रहां जबकि जुलाई से अनलॉक प्रभावी हुआ था। जिले में करीब 11 माह में कुल 2350 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे जिसमें अधिकतर स्वस्थ हो गए। वहीं मौजूदा वर्ष 2021 के जनवरी- फरवरी माह में कोराना संक्रमितों की संख्या कम मिली। हालांकि इस दौरान ज्यादातर लोग कोरोना को लेकर बेपरवाह हो गए हैं। एक बार फिर महाराष्ट्र, केरल समेत सात प्रांतों में संक्रमण का प्रकोप बढ़ने से प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव ने पत्र भेजकर सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। जिले की सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी स्वास्थ्य प्रभारियों को पत्र लिखा गया है। केरल, महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासियों की जांच कर सात दिन क्वारंटीन रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed