फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Headmaster suspended for thrashing Dalit girl student in bhadohi former pradhan beaten for uniform

UP News: दलित छात्रा की पिटाई मामले में हेडमास्टर सस्पेंड, बिना यूनिफार्म आने पर पूर्व प्रधान ने की थी पिटाई

Mon, 29 Aug 2022 06:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 29 Aug 2022 06:16 PM IST
सार

भदोही ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर में बिना यूनिफार्म आई दलित छात्रा की पिटाई के मामले में पूर्व प्रधान और हेडमास्टर पर शिकंजा कस गया है। 

विज्ञापन
Headmaster suspended for thrashing Dalit girl student in bhadohi former pradhan beaten for  uniform
सस्पेंड

विस्तार

यूपी के भदोही जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर में बिना यूनिफार्म आई दलित छात्रा की पिटाई के मामले में आखिरकार हेडमास्टर पर गाज गिर गई। सोमवार को उन्हें डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने निलंबित कर दिया। हेडमास्टर चंद्रजीत दूबे को बीआरसी से अटैच कर दिया गया है। इधर, पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन

 
22 अगस्त को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर में 8वीं की छात्रा अंजली बिना यूनिफार्म के स्कूल आई। छात्रा की मां का आरोप था कि पूर्व प्रधान मनोज दूबे ने यूनिफार्म न पहनने पर उसकी बेटी की पिटाई की और जातिसूचक शब्दों से गाली दी। डीएम ने मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी गठित की।
विज्ञापन


एसडीएम भदोही चंद्रशेखर, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी लालजी ने शुक्रवार को जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। जांच रिपोर्ट  में पूर्व प्रधान के खिलाफ शिकायत सत्य पाई गई।  रिपोर्ट में बताया गया कि पूर्व प्रधान मनोज दूबे आए दिन विद्यालय में अनावश्यक रूप से आते है और ताक-झांक करते हैं। कक्षाओं में जाकर बच्चो को डराते- धमकाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बच्चों के मानसिक स्तर पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। हेडमास्टर ने भी मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से नहीं की। जिसको लेकर प्रधानाध्यापक चंद्रजीत दूबे की लापरवाही सामने आई।

डीएम के निर्देश पर बीएसए ने सोमवार को हेडमास्टर चंद्रजीत दूबे को निलंबित कर दिया। वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधान मनोज दूबे की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed