{"_id":"581505ec4f1c1b250ebc273b","slug":"hd-will-diveedblu-higher-yields-than-seed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडी, डीवीडब्ल्यू बीज से होगी अधिक पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचडी, डीवीडब्ल्यू बीज से होगी अधिक पैदावार
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। गेहूं की बुआई शुरू होने से पूर्व बाजार में नई-नई वेरायटी के बीज आ गए हैं। अच्छी पैदावार के लिए किसान नई वेरायटी के बीज की बुआई करना चाहते हैं। बाजार में पहली बार आए एचडी 2967 और डीबीडब्ल्यू- 17 बीज कृषि विभाग की पसंद बन गया है। विभाग की मानें तो बेहतर प्रबंधन पर प्रति हेक्टेयर पांच से 10 कुंतल अधिक पैदावार इससे होगा।
खरीफ सीजन में अच्छे मानसून से गदगद किसान रबी की बुआई भी अच्छे ढंग से करना चाह रहे हैं। अगैती धान की फसल काटने के बाद किसान जुताई कर उसका पलेवा करने की जुगत में लगे हैं। रबी की बुआई से पहले खाद- बीज की व्यवस्था में किसान कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। राजकीय कृषि केंद्र और सहकारी समितियों पर खाद-बीज के लिए किसानों की दस्तक शुरू हो गई है। जिले में 80 फीसदी से अधिक क्षेत्रफल में बोई जाने वाली फसल गेहूं की वैसे तो 15 से 20 वेरायटी हैं लेकिन इस साल एचडी 2967 और डीबीडब्ल्यू- 17 नया बीज आया है। उप निदेशक कृषि आरएन सिंह ने कहा कि नई वेरायटी का यह बीज काफी अच्छा है। इससे किसान पैदावार को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वह नवंबर के पहले पखवारे में गेेहूं की बुआई कर लें। उन्होंने कहा कि जिले के सभी राजकीय कृषि केंद्रों पर बीज उपलब्ध है।