फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Harivansa took over the command of the Bar Association

हरिवंश ने संभाली बार एसोसिएशन की कमान

Tue, 19 Jan 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Harivansa took over the command of the Bar Association
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव सोमवार को भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। देर शाम तक आए परिणाम के बाद हरिवंश पांडेय अध्यक्ष और मुरली उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


इसके अलावा मुन्नर राम यादव महामंत्री चुने गए। विजेता प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाई और फूल मालाओं से लाद दिया।

सेामवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दीवानी परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच डिस्ट्रिक्ट बार के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान हुआ।

साढ़े चार बजे से शुरू हुई मतगणना रात नौ बजे तक पूरी हो गई। 11 चक्रों में हुई मतगणना के बाद हरिवंश पांडेय ने अपने निकटत प्रतिद्वंद्वी ओंकारनाथ शुक्ला को 102 मत से पराजित किया।
विज्ञापन


हरिवंश को 446 मत, ओंकारनाथ को 344 और शीतला प्रसाद मौर्य को 276 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मुरली ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र श्रीवास्तव को 11 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुरली को 516 और सुरेंद्र को 505 मत मिले।
महामंत्री पद पर मुन्नर राम यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार दूबे को 183 वोटों से पराजित किया। मुन्नर राम को 491, सुनील दूबे को 308 और शशि श्रीवास्तव को 248 मत मिले।

बतातें चलें कि उपाध्यक्ष अजीत सिंह, संतोष दूबे, प्रमोद कुमार तिवारी, विजेंद्र कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव हंसराज यादव, विजय कुमार, अशोक मिश्र, कोषाध्यक्ष जितेंद्र आनंद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।


निर्वाचित प्रत्याशियों को अधिवक्ता अखिलेश दूबे, धनंजय मिश्रा, मजहर शकील, कृष्ण कुमार मालवीय, दीपक पांडेय, अनिल शुक्ला, राज बिहारी, उमाशंकर यादव आदि ने खुशी जताई। इस दौरान लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह दी गई जिम्मेेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करते हुए अधिवक्ताओं के  हित में हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed