{"_id":"64ac5a738de764b6d605f425","slug":"har-har-mahadev-resounded-everywhere-in-the-carpet-city-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-430-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कालीन नगरी में हर ओर गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कालीन नगरी में हर ओर गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बोल-बम का नारा लगाते हुए भक्त बाबा भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। ज्ञानपुर स्थित सिद्धपीठ हरिहरनाथ महादेव, गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव, तिलंगानाथ महादेव, तिलेश्वरनाथ महादेव और काशी, विंध्य व प्रयागराज के मध्य स्थित स्वयंभू शिवलिंग बाबा सेमराधनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। गोपीगंज में कबूतर नाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बाबा तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ, स्वामी बड़ा देव महादेव मंदिर, धनेश्वर महादेव, कमलेश्वर नाथ समेत अन्य मंदिरों पर प्रातः काल से ही कतार लग गई थी। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतारबद्ध होते गए और कतार समय के साथ लम्बी होती चली गई। केसरिया वस्त्र पहने भोले के भक्त बोल-बम के नारों के साथ बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। इसी तरह ज्ञानपुर स्थित सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। कतारबद्ध भक्त हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए बाबा को जल अर्पित किए। वहीं सेमराधनाथ धाम में कुएं में स्थित बाबा के स्वयंभू शिवलिंग को जल अर्पित करने केलिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। हर-हर-बम-बम के जयकारों के बीच बाबा के भक्तों ने जल अर्पित किया। इसी तरह औराई क्षेत्र में मिर्जापुर रोड के किनारे स्थित माता के मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी गई। इसी तरह भदोही, सुरियावां, सीतामढ़ी, ऊंज, चौरी, नई बाजार, मोढ़, दुर्गागंज, अभोली, कौलापुर, घोसिया सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवमय हुए पूरे जिले में आस्था की डुबकी में हर व्यक्ति ने गोता लगाया। बच्चे-बूढ़े, महिलाएं, युवतियां के साथ हर आयु वर्ग के लोग बाबा के दरबार में शीष झुकाने पहुंचे। भक्तों ने शिवलिंग पर वेल पत्र और गंगा जल अर्पित कर सुख-समृद्धि का वरदान मांगा। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस के जवान मंदिरों के बाहर डटे रहे। वहीं दूसरी तरफ वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर भी भक्तों को रेला देखा गया। बोल-बम के नारों के साथ हाइवे पर चल रहे कावंरियाें का उत्साह देखते ही बन रहा था। सावन के पहले सोमवार को पूरा जिला शिवमय नजर आया।