{"_id":"5dbc6d048ebc3e01567f3242","slug":"hanged-bhadohi-news-vns492106012","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। कोतवाली अंतर्गत सराय मोहाल में शुक्रवार को दोपहर कर्ज में डूबे अफरोज फारुकी (20) पुत्र अख्तर फारुकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। काफी देर तक घटनास्थल पर पुलिस परिजनों से पूछताछ करते हुए लिखापढ़ी में जुटी रही।
रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि अफरोज वाराणसी जनपद स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान से सामान लाकर व्यापार करता था। सामान का उठान करने के बाद भी वह काफी दिनों तक लेन-देन नहीं कर रहा था। इधर बीच किसी बैंक से कर्ज लेकर सामान का बकाया तो चुकता कर दिया, लेकिन बैंक के प्रति माह बढ़ रहे ब्याज भरने की चिंता उसे सताती रही। दोपहर में बिना किसी को कुछ बताए वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब किसी सामान के गिरने की आवाज आई तो परिजन दौड़कर दरवाजे पर पहुंच गए। खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने धक्का देकर उसे खोला। कमरे के अंदर युवक फंदा समेत गिरा मिला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बेसुध होकर परिजन रोने-बिलखने लगे। जानकारी पर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक घर में बक्सा बनाने का काम करता था और पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। कोतवाली कृष्णानंद राय ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी मामला स्पष्ट हो पाएगा।