{"_id":"68e55f2a1b22f67f550ae274","slug":"hand-pumps-captured-by-submersible-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-132914-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हैंडपंपों पर सबमर्सिबल लगाकर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हैंडपंपों पर सबमर्सिबल लगाकर किया कब्जा
शहीद नगर में खराब पड़ा हैंडपंप।
- फोटो : शहर के रामलीला मैदान स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
Link Copied
ज्ञानपुर/खमरिया। सरकारी जमीन की तरह कुछ लोगों ने सरकारी हैंडपंप पर ही कब्जा कर लिया है। एक-दो नहीं, शहर से लेकर गांव तक इनकी संख्या सैकड़ों में है। ताजा मामला खमरिया और चौरी बाजार का है। यहां पूर्व में लगे हैंडपंप में कुछ लोगों ने सबमर्सिबल पंप लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे आसपास के लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर लोगों में नाराजगी है। सभी को शुद्ध पानी मिले इसलिए डेढ़ से दशक पूर्व गांव से लेकर नगर तक इंडिया मार्का सरकारी हैंडपंप लगाए गए। धीरे-धीरे लोग अपने घरों में सबमर्सिबल पंप लगाने लगे। खमरिया नगर के लोहिया नगर और मधईपुर में 15 से 20 साल पूर्व लगे हैंडपंप अतिक्रमण के शिकार हो चुके हैं। घर के सामने लगे हैंडपंप को बाउंड्री के अंदर कर लिया है, जबकि कुछ लोग स्वयं के प्रयोग के लिए उसमें सबमर्सिबल लगा दिया है। इससे आसपास के लोग उसका प्रयोग नहीं कर पाते। नागरिकों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अपने और पशुओं के पीने के लिए दूर से पानी लाना पड़ता है। जिस जगह हैंडपंप लगा है, उसके आसपास रहने वालों के लिए यह हैंडपंप पेयजल का एकमात्र साधन है। नगर के मुन्ना गुप्ता, दिलीप यादव, राकेश यादव, संजय मौर्य, मुकेश कुमार, प्रेम कुमार, हरिश्चंद्र ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हैंडपंपों को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।