फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hand over the temples of Kashi and Mathura to Hindu society

काशी और मथुरा के मंदिर हिंदू समाज को सौंपें

Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hand over the temples of Kashi and Mathura to Hindu society
अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधिगण - फोटो : BHADOHI
भदोही। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद काशी प्रांत का दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को ज्ञानपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रमुखता से काशी और मथुरा मंदिरों के नवनिर्माण के लिए हिंदू समाज को सौंपने की मांग केंद्र सरकार से की गई। इसके अलावा देश की कुछ ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने कहा डा. प्रवीण तोगड़िया ने 24 जून 2018 को संगठन को स्थापित किया था। दो वर्षों में ही संगठन देश के हर जिले में फैल चुका है। सम्मेलन में काशी व मथुरा के मंदिरों का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया। केंद्र सरकार से मांग की गई कि दोनो मंदिरों को मुक्त कर हिंदू समाज को सौंपा जाए ताकि उनके स्थान पर अयोध्या जैसा भव्य मंदिर निर्माण हो सके। इसके अलावा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, जनसंख्या नियंत्रण कानून देश भर में लागू करने आदि का प्रस्ताव भी पारित किया गया। सह संगठन मंत्री ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण के लिए हम लोगों ने अक्टूबर 2018 में लखनऊ से अयोध्या कूच किया था। इसके अलावा केरल के सबरीमाला मन्दिर में महिला प्रवेश के विषय पर आंदोलन किया और केरल बंद करके हिन्दुओं की विजय पताका फहराई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री धनंजय ने कहा कि संगठन के 15 अलग-अलग आयाम देश में काम कर रहे हैं। हिंदू एडवोकेट फोरम के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने कहा कि हिंदुओं को न्याय दिलाने के लिए हिंदू एडवोकेट फोरम कार्यरत है। अध्यक्षता गोपाल श्रीवास्तव ने की। संचालन तरुण कुमार शुक्ला ने किया। इस दौरान विंध्याचल के विभाग अध्यक्ष संतोष दुबे, वाराणसी जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, मिश्री लाल विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार तिवारी, प्रीति तिवारी जौनपुर, संजय दुबे मिर्जापुर, उमेश सिंह, पवन कुमार राय, जयेश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed