{"_id":"56eefe2c4f1c1b8546f15204","slug":"haj-applicants-eyes-now-qurra-s-moment","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज आवेदकों की निगाहें अब कुर्रा पर आ टिकीें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज आवेदकों की निगाहें अब कुर्रा पर आ टिकीें
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकद्दस हज के सफर के लिए कालीन नगरी से आवेदन करने वालों 185 लोगों के किस्मत का फैसला सोमवार को होगा। जिले के हज यात्रियों का कुर्रा के जरिए पहली बार चयन होगा। इसके पहले आवेदकों की तादाद कोटे तक नहीं पहुुुंचने से वह कुर्रा में शामिल हुए बिना ही हज के सफर पर चले जाते थे।
जिले के लिए शासन से हजयात्रियों का कुल 110 सीट का कोटा निर्धारित किया गया है। इस साल आफ लाइन से 140, ऑनलाइन से 45 लोगों ने आवेदन किया है। जिलेवार सूची बनने से भदोही के कुल 185 आवेदन सामने आए हैं।
इसलिए यहां के लिए कुर्रादाजी (लॉटरी) से हजयात्रियों के नाम तय होने है। कुर्रां(लॉटरी) के जरिए नाम तय होने से हज आवेदकों की धुकधुकी बढ़ गई है। चूंकि कुल 185 आवेदकों में 110 को ही हज पर जाने का मौका मिलेगा। इसलिए 75 आवेदकों को मायूस होना पड़ेगा।
विज्ञापन
बहरहाल आवेदकों की कुर्रा को लेकर उम्मीद बढ़ गई है। अब देखना है कि किसको खुशनसीबी हासिल होगी और किसे मुबारक सफर को लेकर मायूसी। वहीं जिन को हज पर जाना है उनका नाम कुर्रा में आने के लिए अजीज दुआओं में मशगूल हो गए हैं।
हज ट्रेनर हाजी आजाद बापू ने बताया कि लखनऊ के इंदिरा भवन में आयोजित कुर्रा में सोमवार को तस्वीर साफ हो जाएगी।