{"_id":"617c1e3cde4341663b6ced3d","slug":"gyanpur-mla-vijay-mishra-warns-of-fasting-in-jail-against-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर लिखा पत्रः भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने एक नवंबर से जेल में अनशन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर लिखा पत्रः भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने एक नवंबर से जेल में अनशन की दी चेतावनी
Fri, 29 Oct 2021 10:17 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:17 PM IST
सार
केंद्रीय जेल आगरा में बंद विधायक विजय का शुक्रवार को मुख्यमंत्री को भेजा गया दूसरा पत्र सामने आया है। उन्होंने मुकदमों में पेशी और आंख का इलाज न कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जेल आगरा में बंद भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नवंबर से जेल में ही आमरण अनशन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री को भेजा गया उनका दूसरा पत्र सामने आया है। यह एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान लिखा बताया जा रहा है।
उन्होंने मुकदमों में पेशी और आंख का इलाज न कराने का आरोप लगाया है। विधायक ने पत्र में लिखा है कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय से बुलवाया और राज्यसभा के चुनाव में वोट भी लिया। लोकसभा चुनाव में भी समर्थन कर भाजपा को ज्ञानपुर विधानसभा में सर्वाधिक वोट दिलवाया।
सुरक्षा का भरोसा दिया गया था। अब उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा लाद दिया गया है। उनके बेटे विष्णु मिश्रा को असलहा संग जेल भेजकर आतंकी बनाने की तैयारी चल रही है। 20 वर्षों से विभिन्न रोग से पीड़ित होने के कारण आंख खराब हो गई है। केंद्रीय जेल पुलिस आंख का इलाज नहीं करवा रही है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि विधायक निधि का टेंडर नहीं कराया जा रहा है। अधिकारी कमीशन मांग रहे हैं। विधायक मिश्र ने पत्र में फर्जी मुकदमों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। लिखा कि कोर्ट से रिमांड होने के बाद भी पेशी के लिए नहीं भेजा जाता है।