फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyanpur in sports and dominated Suriawan

खेलकूद में ज्ञानपुर और सुरियावां का दबदबा

Wed, 20 Jan 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 20 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur in sports and dominated Suriawan
 बूंदाबांदी के बीच खिलाडिय़ों ने अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। ओवरआल प्राथमिक स्तर पर सुरियावां और पूर्व माध्यमिक स्तर पर ज्ञानपुर ब्लॉक चैंपियन बना।
विज्ञापन



समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि अंतराष्ट्रीय धावक मुरलीधर बिंद ने कहा कि जिले में प्रतिभावान खिलाडिय़ों की कमी नहीं है। उन्हें सिर्फ मार्गदर्शन की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ी देश ही नहीं विदेशों में परचम लहराकर जिले का नाम रोशन करें। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने भी खिलाडिय़ों को आगे बढने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित खेलकूद में सभी ब्लाकों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। प्राथमिक स्तर पर 400 और 200 मीटर दौड़  के साथ लंबी कूद में पूजा शर्मा, पूर्व माध्यमिक स्तर पर पूजा यादव अव्वल रहीं।

ओवरआल पूर्व माध्यमिक स्तर पर ज्ञानपुर और प्राथमिक स्तर पर सुरियावां ब्लाक चैंपियन घोषित किए गए। गोला फेंक बालक वर्ग में राहुल यादव अभोली प्रथम, डिस्कस थ्रो में अजय प्रथम, लंबी कूद में सिंटू यादव डीघ प्रथम रहे।

प्राथमिक स्तर खो-खो में भदोही विजेता और ज्ञानपुर उपविजेता बना। कबड्डी बालिका में सुरियावां प्रथम, पूर्व माध्यमिक बालक में ज्ञानपुर प्रथम, खो-खो बालिका में ज्ञानपुर प्रथम रहा।

 मुख्य निर्णायक की भूमिका में मनोज कुमार उपाध्याय, सूर्यकांत मौर्य, योगेंद्र बहादुर सिंह, समरजीत यादव, रविंद्र बिंद, सभाजीत, शिवकांत, दिलीप सिंह, मुकुल त्रिपाठी, शैलेंद्र, वेद प्रकाश आदि रहे।


 इस मौके पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा तेज बहादुर पाल, मानिकचंद्र यादव, अरूण कुमार पांडेय, अखिलेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सह समन्वयक भदोही बीएल पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed