फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Grand opening of new year

नए साल का भव्य आगाज, धूम-धड़ाका, पर्यटन-दर्शन

Wed, 01 Jan 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Grand opening of new year
ज्ञानपुर। नए साल 2020 का बुधवार को कालीन नगरी में भव्य आगाज हुआ। लोगों ने नए साल का दोनों हाथों से स्वागत करते हुए इसका गर्मजोशी से स्वागत किया। पर्यटन स्थली और पिकनिक स्पॉट सैलानियों से भीड़ से पूरे दिन गुलजार रहे। मंदिरों में वर्ष के पहले दिन हाजिरी लगाने वालों की भारी भीड़ रही। इस दौरान लोक कल्याण की कामना की गई। दावत-पार्टियों का दौर पूरे दिन चला।
विज्ञापन

मंगलवार की रात ठीक 12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज से जिले के नगर-मोहल्ले गूंज उठे। लोगों ने डीजे की धुन पर पार्टी करने के साथ ही नए साल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान खाने-पीने का समुचित इंतजाम किया गया था। तमाम लोगों ने विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंच कर नए साल का जश्न मनाया। बुधवार को सुबह होते ही नए साल की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चल पड़ा। बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर वर्ष के पहले दिन श्रीहरि के चरणों में शीश नवाया।
विज्ञापन

बच्चों ने माता-पिता और बड़ों से शुभाशीष लेकर नए साल की शुरुआत की। दुकानों पर ग्रीटिंग कार्ड्स की खरीदारी के लिए युवाओं की भीड़ देखी गई। तमाम युवाओं ने सार्थियों को फूल और गुलदस्ता देकर हैप्पी न्यू ईयर कहा। यही नहीं फोन और सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों की तादाद लाखों में थी। लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के जरिए लोगों को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतामढ़ी: जिले की पर्यटन और धार्मिक स्थली नूतन वर्ष के प्रथम दिन जश्न में डूबी रही। पर्यटन स्थली के कोने कोने में सतरंगी छटा देखने को मिली। हजारों की संख्या में सैलानियों और श्रद्धालुओं के आगमन से पूरी सीतामढ़ी लोगों से खचाखच भर गई, जिससे लव कुश जन्मोत्सव मेले जैसानजारा देखने को मिला। नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए जनपद सहित पूर्वांचल और देश के कोने कोने से पर्यटक और श्रद्धालुओं के पहुंचने से जनसैलाब दिखाई पड़ा। सीतामढ़ी का कोना कोना सैलानियों श्रद्धालुओं एवं नए वर्ष का जश्न मनाने वालों से भरा रहा। भगवान भास्कर के दर्शन होते ही लोगों का रेला उमड़ने लगा सीता समाहित स्थल गंगा का पावन तट, महर्षि वाल्मीकि आश्रम मौनी बाबा आश्रम, उड़िया बाबा आश्रम, बाबा धवासा नाथ आश्रम सहित बड़े हनुमान जी मंदिर, आदि स्थानों पर लोगों का रेला लगा रहा, जहां श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन पूजन किया, वहीं नए वर्ष को सेलिब्रेट करने वाले गंगा नदी में नौकायन का आनंद उठाया। नए साल के जश्न में युवक और युवतियों ने जगह-जगह नाच गाने के साथ डांस किया और लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। पहाड़ी पर विराजमान शंकर जी की जटा से निकलती जलधारा और सांग टन के आसपास का स्थान युवाओं के लिए सेल्फी का अड्डा बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों के आगमन से दुकानदारों की चांदी रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की, जिससे दुकानदार गदगद रहे।
नावों को ओवरलोड कर उठाया जोखिम
नए वर्ष पर सीतामढ़ी गंगा घाट पर बड़ी संख्या में नौकाएं गंगा नदी में ओवरलोड सवारियों को गंगा आर-पार कराती रहीं। लेकिन, पुलिस प्रशासन बेफिक्र रहा। हजारों की संख्या में सैलानी गंगा पार मिर्जापुर जनपद से सीतामढ़ी नौकाओं के माध्यम से पहुंचे दर्जनों नौकाएं पूरे दिन सवारियों को ओवरलोड ले कर चलती रहीं, लेकिन पुलिस प्रशासन ओवरलोड नौकाओं को रोकने का प्रयास तक नहीं किया।
बाबा दरबार में पवनसुत का सुमिरन
बड़ेशिव धाम में दिखा मेले जैसा नजारा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। नए वर्ष के पहले दिन बुधवार को बड़े शिव धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के जरिए महावीर हनुमान के महिमागान से बाबा दरबार में भक्ति गंगा हिलोरे मारती दिखी। वर्ष के पहले दिन महादेव के धाम में जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान समेत हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई।

शिव परिवार और एमपी कोचिंग के छात्र-छात्राओं की ओर से बड़े शिव धाम में वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष के पहले दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है। महादेव के दरबार में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जौनपुर के कलाकारों के संगीतमय सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन से परिसर का कोना-कोना भक्तिभाव में लीन नजर आया। तालाब के चारों ओर बनी कच्ची-पक्की सड़कों और सीढ़ियों पर श्रद्धालु महिला पुरुषों के भ्रमण और दर्शन-पूजन के बीच बाबा के दरबार में शिवरात्रि जैसा नजारा दिखने लगा। इस बीच जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान राम बदन सिंह भी बाबा दरबार में शीश नवाने पहुंचे। वैदिक आचार्य राजू पांडेय ने पूजा अर्चना कराई। शाम को पुजारी सुरेंद्र ने 101 दीपों से महादेव की आरती कराई। इस मौके पर शिव दरबार के दीपक मोदनवाल, रिंकू मिश्रा, राजेश परदेसी, हैप्पी आदि मौजूद रहे। देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed