फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Grade pay increase took shout

ग्रेड पे बढ़ाने के लिए भरी हुंकार

Fri, 05 Feb 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Fri, 05 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Grade pay increase took shout
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार भी किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासभा की जिला इकाई ने बृहस्पतिवार से जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि हम अपनी मांगें मनवाने के लिए इस बार आरपार की लडाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


ग्रेड पे बढ़ाकर 4800 रुपये करने की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसको लेकर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय धरना की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदर्शनकारी इंजीनियरों ने कहा कि सरकार के हमारी मांग पर सहमत होने बावजूद अब तक  शासनादेश जारी नहीं किया गया। कहा कि सरकार जो विकास के दावे करती है, उसमें इंजीनियरों की भूमिका सबसे ज्यादा होती है।

कहा कि जब तक सरकार शासनादेश जारी नहीं करती, तब तक हम लोग शांत नहीं बैठेंगे। आरोप लगाया कि सरकार जान बूूझकर हमारी मांग को पूरा करने में विलंब कर रही है।


इस मौके पर देवी चरण यादव, शहजादे खां, एसके पांडेय, डीके मिश्र, धर्मराज यादव, गोपाल कृष्ण चंद्र, आनंद कुमार सिंह, एके पांडेय, विकास यादव, डीके सिंह, सुजीत, संजय सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed