{"_id":"62a616093ed5f830533d1baa","slug":"government-is-doing-work-for-public-welfare-bhadohi-news-vns658560231","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन कल्याण के लिए सरकार कर रही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन कल्याण के लिए सरकार कर रही काम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सकों से बात करते मंत्रीगण।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा और वस्त्र उद्योग विभाग के मंत्री राकेश सचान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जन कल्याण के लिए काम कर रही हैं। समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। वह रविवार को बैराखास गांव में आयोजित जन चौपाल में बोल रहे थे।
उनके साथ राज्य मंत्री स्टांप एवं न्यायालय शुल्क रवींद्र जायसवाल और राज्यमंत्री राजस्व विभाग अनूप प्रधान वाल्मीकि ने भी चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत देखी। मंत्रीगण ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी बिंदु देवी को गृह प्रवेश कराया और सरकारी योजनाओं का हाल जाना। उसके बाद वीर अमर शहीद सुलभ उपाध्याय स्मृति पार्क में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मंत्रीगणों ने केंद्रीय वित्त आयोग/राज्य वित्त आयोग योजना अंतर्गत बने दिव्यांग शौचालय, सामुदायिक शौचालय, बालिका शौचालय आदि विकास कार्यों के शीलापट्ट का लोकार्पण किया। तीनों मंत्री ने सड़क, सम्पर्क मार्ग, विद्युतकरण, पेयजल, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, वृद्धावस्था व अन्य पेंशन योजना, राष्टीय आजिविका मिशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जानकारी ली। शौचालय प्राप्त करने वाली लाभार्थी दुजा देवी, गुड़िया मौर्या, कलावली आदि को चाभी सौंपकर सम्मानित किया। दिव्यांग अमरेश यादव की मां ने सहायता प्राप्त करने के लिए निवेदन किया। जिस पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। मंत्रीगण ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। इस मौके पर सांसद रमेश चंद्र बिंद, विधायक दीनानाथ भाष्कर, विपुल दूबे, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, अनुपम आनंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
अस्पताल का किया निरीक्षण, दी गई सलामी
जनपद भ्रमण की शुरूआत रविवार की सुबह 11 बजे सूबे के मंत्री राकेश सचान, रविंद्र जायसवाल और अनूप प्रधान वाल्मिकी ने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय का निरीक्षण के साथ किया। ओपीडी और इमरजेंसी में देखने के बाद व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया। भर्ती मरीजों और उनके अभिभावकों से वार्ता कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर उपचार मिले। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सकों से कहा कि आप मरीजों को उत्तम चिकित्सा प्रदान कर सेवा समर्पण भाव से उनकी सेवा करें।