ज्ञानपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की गई। गोंड अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों का उत्पीड़न रोका जाए और पात्र लोगों को तुरंत प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।
पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमा लगाने की मांग भी की। इसके अलावा, भदोही में अनुसूचित जनजाति वर्ग को चुनाव में आरक्षण का लाभ दिलाने और बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से चालू करने की बात कही गई। इस मौके पर सुनील कुमार, रमाकांत, रमेश कुमार, अनिल, राधेश्याम, आशीष, अजीत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।