{"_id":"8ed22b08e5a5bbcecf24a771f1368fcb","slug":"gold-trader-accused-of-robbing-three-climbed-the-handle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी से लूट के तीन आरोपी चढ़े हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण व्यवसायी से लूट के तीन आरोपी चढ़े हत्थे
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Jul 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जगापुर नहर पुलिया के पास से लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, घटना में प्रयुक्त दो बाइक और 10275 रुपये नकदी बरामद किया।
गौरतलब है कि गत चार जुलाई को परशुरामपुर के समीप गोपीगंज थानाक्षेत्र के वैदाबाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी दिनेश गुप्ता से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से भयभीत कर नकदी और आभूषण से भरा बैग लूट लिया था।
इस दौरान व्यवसायी ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों से तमंचा छीन लिया, लेकिन दो बदमाश बाइक की डिग्गी में रखा बैग लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद व्यवसायियों में खौफ हो गया था।
पुलिस अधीक्षक एके राय ने घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम गठित की।
पुलिस ने बुधवार को जगापुर नहर पुलिया के समीप भदोही कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर निवासी जावेद, जाहिदपुर निवासी मो. इमरान और ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी कंचन यादव उर्फ रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक बदमाशों ने कई दिनों तक व्यवसायी की रेकी कराई। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में ज्ञानपुर कोतवाल प्रमोद कुमार त्रिपाठी, क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद कुमार राय, एसआई धर्मेंद्र कुमार, रक्षा राम, इमरान खां, सचिन झा, रोहित सिंह, ब्रजकिशोर शर्मा, फैजान खां, सिकंदर, आशीष यादव, मनमोहन, महेश आदि शामिल थे। एसपी गिरफ्तारी करने वाली टीम को पांच हजार इनाम की घोषणा की है।