{"_id":"575dc1224f1c1b1a6811b8b5","slug":"gittee-daalakar-chhodane-se-hue-naaraaj-pradarshan-add-ballast-leaving-the-angry-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी डालकर छोड़ने से हुए नाराज, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी डालकर छोड़ने से हुए नाराज, प्रदर्शन
bhadohi
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
बभनौटी मार्ग का निर्माण कच्छप गति से होने पर रविवार को प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बभनौटी-ज्ञानपुर मार्ग पर गिट्टी डालकर छोडे़े जाने से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को हास्टल चौराहे के पास प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जान बूझकर सड़क निर्माण में लापर वाही बरतने का आरोप भी लगाया। चेतावनी दी कि सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
दो दर्जन की संख्या में जुटे लोगों ने बताया कि ज्ञानपुर से लेकर बभनौटी आवागमन के लिए सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से शुरू किया गया है। लेकिन निर्माण के नाम पर विभाग की ओर से सड़क पर सिर्फ गिट्टियांभर डालकर छोड़ दी है। इससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
आए दिन बाइक और साइकल सवार गिट्टियों पर फिसल कर घायल हो रहे हैं। इसके अलावा तेज धूप, भीषण गर्मी और उमस के दौरान गिट्टियाें से भरे इस मार्ग पर चलना परेशानियों से कम नहीं है। गिट्टियां डाले जाने से समय भी दोगुना लग रहा है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि सड़क निर्माण करने की गति को जान बूझकर इतनी देर की जा रही है। अब तक इस मार्ग से क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में राहगीर हल्के से लेकर गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। इसके बाद भी विभागीय लोग लापरवाह बने हैं।
वक्ताओं ने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई। लेकिन उन पर भ्ाी कोई असर नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग की मरम्मत नहीं की गई तो वह आंदोलन करने के बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश कुमार, गुड्डू रावत, गुलशेर अहमद, सोनू अंसारी, सचिन शर्मा, रईस अहमद, लाला अंसारी मौजूद रहे।