{"_id":"619be75471df81657e6a086b","slug":"girls-can-stay-safe-by-being-alert-bhadohi-news-vns624009490","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजग रह कर सुरक्षित रह सकती हैं बालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएँ
- फोटो : BHADOHI
Link Copied
भदोही। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए आज केवल सजग रहने की अवश्यकता है। सजग रहते हुए अपने आस-पास घटित होने वाली घटनाओं पर नजर रखकर वे अपने साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकती हैं। एसपी सोमवार को ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बालिकाएं और महिलाएं अपनी सुरक्षा कर पाने में सक्षम हैं, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा कई हेल्पलाइन सेवाएं संचालित की जा रही हैं जहां फोन कर महिलाएं मदद मांग सकती हैं। उन्होने बच्चों में उत्साह भरते हुए 1090 और 112 के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। इसके पूर्व उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। डीएम सिंह गहरवार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिले भर में अब तक 7 हजार से अधिक बालिकाओं को आत्म रक्षा में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मौके पर प्राचार्य श्रीराम सिंह ने आए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा मिशन शक्ति के प्रशिक्षक आदर्श शुक्ला और सुमित गुप्ता व उनकी टीम, अध्यापकगण, कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।