फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Girl dies after being hit by train, person injured

ट्रेन से कटकर युवती की मौत,व्यक्ति घायल

Fri, 20 May 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by train, person injured
चौरी। थाना क्षेत्र के लक्षापुर-जोलहापुर में ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गई और एक व्यक्ति मालागाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गया। घटना से शादी की खुशी गम में बदल गई।
विज्ञापन

लक्षापुर निवासी मक्खनलाल के बेटे सुदामा पटेल की बरात वाराणसी के गहरपुर होनी थी। इसी दौरान शाम के समय डीजे की धुन पर परिवार के लोग नाच रहे थे तभी चांदनी (22) ट्रेन के सामने कूद पड़ी और मौके पर दम तोड़ दिया। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि चांदनी की मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। चांदनी दो भाई, दो बहनों में दूसरे नंबर की थी। लक्षापुर निवासी राजेश (42) ट्रेन से कटी युवती को देखकर ट्रैक से लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी का चालक इमरजेंसी ब्रेक लगाकर जब तक रोकता तब तक राजेश घायल हो गया। उसे एमबीएस अस्पताल भदोही में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि जानकारी पर शव को पोस्टमार्टम और घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed