{"_id":"61c224e7ef825f501826b43b","slug":"gift-to-old-and-destitute-will-get-pension-by-increasing-99-thousand-bhadohi-news-vns629249788","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध और निराश्रितों को सौगात, 99 हजार को बढ़ाकर मिलेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध और निराश्रितों को सौगात, 99 हजार को बढ़ाकर मिलेगी पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों और वृद्धों को नए साल में पेंशन राशि दोगुना मिलेगी। 99 हजार से अधिक लाभार्थियों को 500 रुपये की बजाय एक-एक हजार रुपये मिलेंगे। शासनादेश आने पर समाज कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग और प्रोबेशन विभाग लाभार्थियों की सूची बनाने में जुट गया है। मकर संक्रांति तक एक हजार के हिसाब से तीन हजार रुपये खाते में भेजे जाएंगे।
शासन स्तर से निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगजनों और असहाय वृद्धों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच-पांच सौ रुपये के हिसाब से हर तीन महीने में 1500 रुपये भेजे जाते हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीनों तरह के पेंशनरों की राशि बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया। अधिसूचना जारी होने से पूर्व योजना का लाभ पात्रों तक देने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। सीएम की घोषणा के एक सप्ताह के अंदर विभागों के पास पत्र आ गया। जिसमें लाभार्थियों की सूची भेजने का निर्देश दिया गया है। समाज कल्याण विभाग में वृद्धा पेंशन के 51,435, प्रोबेशन विभाग में 33,585 निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजन विभाग में 14 हजार 170 लाभार्थी पंजीकृत हैं। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों विभागों में बढ़ी पेंशन राशि स्वीकृत होने का आदेश आ चुका है। पंजीकृत लाभार्थियों की सूची दो से तीन दिन में भेज दी जाएगी। निदेशालय स्तर से ही लाभार्थियों के खाते में रकम भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि पेंशन योजना से जुड़े लाभार्थियों के खाते में करीब 10 करोड़ की धनराशि पहुंचेगी। जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से 15 दिसंबर को 34 हजार से अधिक निराश्रित महिलाओं के खाते में तीसरी किस्त के रूप में 1500-1500 रुपये भेजे गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने बताया कि नए साल में चौथी किस्त के रूप में एक-एक हजार महिलाओं को मिलेगा।