फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   GIC office in attack

जीआईसी मंंे दफ्तरी पर हमला

Tue, 02 Feb 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 02 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
GIC office in attack
पुलिस लाइन से चंद कदमों की दूर पर स्थित विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
के दफ्तरी पर सोमवार शाम को विद्यालय परिसर के अंदर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार और रॉड से पिटाई के बाद बदमाश उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। कुछ समय बाद पहुंचे दूसरे कर्मचारी ने कराहने की आवाज सुनी तो विभागीय अधिकारियों को मामले की खबर दी। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दफ्तरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने वाराणसी के बीएचयू के िलए रेफर कर दिया। दूसरी ओर घटना की खबर लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर नगर के बालीपुर निवासी पतिराज पाल (53) वीएनजीआईसी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। कुछ दिन पूर्व ही वह दफ्तरी का काम कर रहे थे। मंगलवार को  होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए वीएनजीआईसी में सोमवार को वह डेस्क स्लिप लगाने के लिए देर तक रुक गए। शाम करीब पांच बजे अज्ञात बदमाश कालेज में आए आैर बिना कुछ कहे ही उनपर चाकू और राड से हमला कर दिया। पिटाई के बाद बदमाश उन्हें मरणासन्न अवस्था में मीटिंग हाल में छोड़कर फरार हो गए।

कुछ समय बाद विद्यालय का एक अन्य कर्मचारी हीरालाल रात्रिकालीन ड्यूटी के लिए वहां पहुंचा तो कराहने की आवाज सुनी। अंदर जाकर देखा तो वह सन्न रह गया। खून से लथपथ पतिराज पड़े हुए थे। आनन-फानन में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को खबर दी।

 सूचना मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र समेत अन्य शिक्षक मौके पर पहुंच गए। अचेतावस्था में विद्यालय के शिक्षक और परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।


बता दें कि वीएनजीआईसी मंगलवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के निमित्त वीएनजीआईसी के मुख्य द्वार पर चार पुलिसकर्मी भी तैनात किए  गए हैं। ऐसे में विद्यालय परिसर में कर्मचारी को मरणासन्न कर बदमाशों का फरार हो जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।


 हैरत की बात यह है कि चंद कदमों की दूरी पर पुलिस लाइन  है, पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान एके राय और कोतवाल पीके त्रिपाठी समेत पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

एसपी ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ भ्ाी की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी को दिशा निर्देश दिया। उधर, डीआईओएस संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि दफ्तरी पतिराज मृदुल स्वभाव का है, उसकी किसी की दुश्मनी नहीं है, ऐसे में दफ्तरी पर हमला होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed