फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Getting married, only 24 thousand families

शादी वाले परिवारों को मिल रहा केवल 24 हजार

Wed, 23 Nov 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 23 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Getting married, only 24 thousand families
ज्ञानपुर के यूबीआई शाखा पर पैसा निकालने के लिए लगी लोगों की भीड़।
ज्ञानपुर। नोटबंदी के फैसले ने शादी-विवाह वाले परिवारों के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर दी है। सरकार भले ही शादी वाले परिवारों को ढाई लाख देने का आदेश दे चुकी है, लेकिन बैंक आरबीआई के आदेश न आने का हवाला देकर 24 हजार देकर लौटा दे रहे हैं। बैंकों में कैश की किल्लत होने से कुछ लोग तो पांच से 10 हजार ही पा रहे हैं। खेती-बारी को लेकर किसान भी परेशान हैं। सरकार के आदेश के बाद भी समितियों पर पुराने नोट नहीं लिए जा रहे हैं नोटबंदी के बाद आम लोगों को सहूलियत देने के लिए सरकार और आरबीआई आए दिन नए आदेश जारी कर रहा है, लेकिन बैंकों की ओर से उसका समुचित अनुपालन नहीं किया जा रहा है। शादी विवाह वाले परिवारों के लिए सरकार ने ढाई लाख देने का आदेश दिया है। सरकार ने करीब चार दिन पूर्व यह आदेश दिया था, लेकिन अब भी बैंक पहुंच रहे लोगों को 24 हजार से अधिक नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को सरकार ने किसानों को खाद-बीज पाने के लिए पुरानी नोट लेने का आदेश दिया लेकिन समितियों पर पैसा नहीं लिया जा रहा है। इसको लेकर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चौरी संवाददाता के अनुसार, नोटबंदी के चलते किसान खाद-बीज नहीं खरीद पा रहे हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि सरकार के किसी भी आदेश का पालन बैंक नहीं कर रहे हैं। किसान,  संदीप  तिवारी, सादिक हाशमी, जियावन यादव ने कहा कि कई दिनों से बैंक जा रहे हैं वहां पैसा नहीं मिल रहा है। समितियों पर पांच सौ और एक हजार की नोट नहीं ली जा रही है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमिताभ सेन ने कहा कि नोटबंदी के बाद कैश की दिक्कत हो रही है। प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादातर लोगों को नकद दिया जा सके।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed