फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Get fitness done before acquisition for election

निर्वाचन के लिए अधिग्रहण से पहले कराएं फिटनेस

Mon, 10 Jan 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Get fitness done before acquisition for election
ज्ञानपुर। विधानसभा चुनाव में जिन बसों या वाहनों का इस्तेमाल किया जाना है, उनका फिटनेस कराना जरूरी है। चुनाव में उपयोग के लिए आवश्यकता के अनुरूप बसें अधिग्रहीत की जाएंगी। ये बातें जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वाहन स्वामियों व स्कूल संचालकों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कहीं। बैठक के दौरान एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि जिले में उपलब्ध अधिकांश स्कूली व मिनी बसों की फिटनेस समाप्त होने कारण उन्हें निर्वाचन कार्य के लिए उपयोग में लाने में कठिनाई होगी। इसी संबंध में स्कूल प्रबंधकों, बस यूनियनों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी बसों को तकनीकी रूप से तैयार कराने एवं फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करने लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने स्कूल प्रबंधकों से कहा कि आगामी एक अप्रैल 2022 से नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में बच्चों के प्रवेश के दृष्टिगत, उनके आवागमन एवं आग सुरक्षा के लिए सभी स्कूली बसों, मिनी बसों का शत-प्रतिशत फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य है। पिछले चुनाव की तरह ही इस बार के विधानसभा चुनाव में भी सभी के स्कूली बसों के अधिग्रहण में सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों के प्रबंधन ने अभी तक वाहनों की मरम्मत व फिटनेस नहीं कराई है, वे तत्काल करा लें। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति विद्यालय प्रबंधन एवं बस यूनियनों का संवेदनशील होना अति आवश्यक है। भदोही में सात मार्च को होने वाले मतदान के दृष्टिगत सभी बसें पांच मार्च से ही निर्वाचन कार्य में लग जाएंगी। बैठक में बस यूनियनों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed