फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gateman of railway station going on duty was snatched, hit on head with stone, mobile-purse taken away

Bhadohi crime: ड्यूटी पर जा रहे रेलवे स्टेशन के गेटमैन से छिनैती, सिर पर पत्थर से किया वार, मोबाइल-पर्स ले गए

Mon, 30 Jan 2023 09:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 30 Jan 2023 09:59 AM IST
सार

सुरियावां रेलवे स्टेशन के गेटमैन मनीष कुमार रविवार की देर शाम रेलवे स्टेशन के फाटक 42 सी पर ड्यूटी करने के लिए स्टेशन से जा रहे थे। इस बीच प्लेटफार्म के लास्ट छोर पश्चिमी के पास नीचे उतरते ही पहले से ही घात लगाए बैठे तीन से चार अज्ञात बदमाश गेटमैन से छीना झपटी करने लगे।

विज्ञापन
Gateman of railway station going on duty was snatched, hit on head with stone, mobile-purse taken away
ड्यूटी पर जा रहे रेलवे स्टेशन के गेटमैन से छिनैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में ड्यूटी पर जा रहे रेलवे स्टेशन सुरियावां के गेटमैन को बदमाशों ने घायल कर छिनैती कर ली। बदमाश, गेटमैन का पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी शिकायत आरपीएफ से की है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुरियावां रेलवे स्टेशन के गेटमैन मनीष कुमार (24) रविवार की देर शाम रेलवे स्टेशन के फाटक 42 सी पर ड्यूटी करने के लिए स्टेशन से जा रहे थे। इस बीच प्लेटफार्म के लास्ट छोर पश्चिमी के पास नीचे उतरते ही पहले से ही घात लगाए बैठे तीन से चार अज्ञात बदमाश गेटमैन से छीना झपटी करने लगे। बदमाश जब इसमें सफल नहीं हुए तो गेटमैन के सर पर पीछे से पत्थर से प्रहार कर घायल कर दिया और पर्स और मोबाइल लेकर भाग गए। सुरियावां रेलवे स्टेशन अधीक्षक एलबी राम ने आरपीएफ जंघई और सुरियावा थाने को इसकी जानकारी दी। आरपीएफ मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed