{"_id":"616f1c06fe059e184d70904e","slug":"gangster-will-be-imposed-on-those-recovering-from-overloaded-vehicles-bhadohi-news-vns618146313","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों से वसूली करने वालों पर लगेगा गैगेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों से वसूली करने वालों पर लगेगा गैगेस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर-भदोही मार्ग सहित अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्जी एआरटीओ बनकर वसूली करने, ओवरलोड वाहनों से जांच के नाम पर अवैध तरीके से वसूली करने के मामले में औराई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में पूछताछ के आधार पर कुल सात आरोपी बनाए गए, जिसमें से तीन गिरफ्तार हो गए, लेकिन चार अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। इन सभी आरोपियों अब गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग और मिर्जापुर-भदोही मार्ग पर फर्जी एआरटीओ बनकर ट्रक के कागजों को चेक करके ओवरलोड ट्रकों से वसूली करने वाले गिरोह के बारे में शिकायत मिली थी। उसी आधार पर औराई थाने की पुलिस ने श्रीजी ढाबा उगापुर के पास से बीते दिनों ट्रक चालक से अवैध तरीके से पैसा वसूलते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई वसूली करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर आदि जिलों में खनन विभाग और एआरटीओ का लोकेशन लेकर ट्रक चालकों व मालिकों से संपर्क कर पास कराते हैं। इसी आधार पर गिरफ्तार आशीष कुमार मिश्र निवासी पट्टीनाथराम मेजा प्रयागराज और रोहित दूबे गोपालपुर राजापुर मिर्जापुर के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। पांच अन्य को भी आरोपी बनाया गया। आरोपियों में कुछ मिर्जापुर के निवासी भी हैं। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि कुल सात आरोपियों में से तीन गिरफ्तार हो चुके हैं। जो फरार हैं उनसे कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।