फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gangster action on eight including former MLA Vijay Mishra

भदोही: पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके बेटे सहित आठ पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 07 Apr 2022 11:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2022 11:59 AM IST
सार

संगठित गिरोह बनाकर समाज में वर्चस्व कायम करने तथा भौतिक, आर्थिक एवं अनुचित लाभ, धन अर्जित करने के उद्देश्य से अपराध किया जाता था। ऐसे में गैंग को पंजीकृत कर लिया गया है। बताया कि विजय मिश्र गैंग लीडर हैं।

विज्ञापन
Gangster action on eight including former MLA Vijay Mishra
पूर्व विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भदोही पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व विधायक विजय मिश्रा सहित आठ लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसमें विजय मिश्रा के अलावा उनके पुत्र, पौत्र और भतीजा भी शामिल हैं। विजय के कुछ अन्य करीबी भी शामिल हैं। यह कार्रवाई गोपीगंज पुलिस द्वारा की गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर समाज में वर्चस्व कायम करने तथा भौतिक, आर्थिक एवं अनुचित लाभ, धन अर्जित करने के उद्देश्य से अपराध किया जाता था। ऐसे में गैंग को पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विजय मिश्र गैंग लीडर हैं। विजय समेत कुल आठ लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अंतरजनपदीय गैंग डी-12 पंजीकृत करके कड़ी नजर रखी जा रही है। एसपी के के अनुसार जिन आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है, उनमें विजय मिश्र, निवासी खपटिहां थाना हंडिया हाल पता कौलापुर थाना गोपीगंज, उसके पुत्र विष्णु मिश्र, पौत्र विकास मिश्र उर्फ ज्योति, भतीजा एवं डीघ ब्लॉक के निवर्तमान प्रमुख मनीष मिश्रा, मनीष के भाई सतीश मिश्रा, गिरधारी पाठक, निवासी महेरा थाना लालापुर जिला प्रयागराज हाल पता अमवा थाना गोपीगंज, हनुमान सेवक पांडेय निवासी महेरा थाना लालापुर जनपद प्रयागराज हाल पता इब्राहिमपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही, सुरेश केसरवानी निवासी नारेपार सीतामढ़ी थाना कोइरौना जनपद भदोही शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म समेत कई मामले दर्ज

ज्ञात हो, विजय मिश्र ज्ञानपुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2020 के अगस्त महीने में मध्य प्रदेश के आगरe जिले से गिरफ्तार किया गया था, तब से आगरा सेंट्रल जेल में हैं। इनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जमीन हड़पने सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed