फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganga 1.25 meter away from danger mark, water level reached 78.8 meters

Bhadohi News: खतरे के निशान से सवा मीटर दूर गंगा, 78.8 मीटर तक पहुंचा जलस्तर

Mon, 16 Sep 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Ganga 1.25 meter away from danger mark, water level reached 78.8 meters
जिले में उफनाई गंगा का पानी अब किसानों की खेतों तक पहुंचने लगा है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। केंद्रीय जल आयोग के सीतामढ़ी मीट गेज पर रविवार को शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 78.8 मीटर पार कर गया। गंगा अब खतरे के निशान से केवल सवा मीटर दूर हैं। जल स्तर में 4 सेमी प्रतिघंटा की बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

48 घंटों में गंगा का जलस्तर छह मीटर तक बढ़ गया है। रविवार को धनतुलसी गंगा घाट के पास हरिरामपुर गांव में गंगा तरी में लगभग 10 बीघे बाजरे की फसल पानी में डूब गई है। इसी तरह सीतामढ़ी पक्के घाट की लगभग सात सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। उड़िया बाबा आश्रम की दक्षिणी नींव तक पानी हिलोर मारने लगा है। धवासा नाथ आश्रम की कई सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन

सीतामढ़ी और बारीपुर में गंगा नदी के पास बने बंधे के नाले से बाढ़ का पानी किसानों के खेतों में जाने लगा है। बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील कोनिया के कई गंगा तटीय गावों के लोग बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंतित हैं। छेछुआ और भुर्रा गांव में किसानों की खेती की जमीन गंगा कटान की भेंट चढ़ने लगी है। मवैयाथान सिंह, इटहरा और छेछुआ आदि गांव में तराई के क्षेत्र में स्थित खेतों में आंशिक रूप से कटान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते जलस्तर के कारण शनिवार की सुबह से ही नौकाओं का संचालन बंद कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने कहा कि पश्चिमी यूपी में बारिश के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। चेतावनी बिंदु 80.1 मीटर है। अभी स्थिति सामान्य है। शाम पांच बजे तक जलस्तर 78.8 मीटर तक था।
---------------------
इटहरा में 32 बीघा बाजरे और धान की फसल डूबी

कोनिया क्षेत्र के इटहरा गांव में गंगा के निचले इलाकों में बाजरे और अरहर की फसलों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे पहुंचने लगा है। इटहरा में लगभग 17 बीघा बाजरे और 15 बीघा धान की फसल पानी में डूब गई है। रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री निवास चतुर्वेदी और विमल मिश्रा आदि ने इटहरा में गंगा बाढ़ में डूबी किसानों की फसलों का जायजा लिया। आश्वासन दिया कि किसानों को फसलों का मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। किसान दीपक सिंह का कहना है कि गंगेश्वर नाथ धाम के पास बाजरा और तराई की धान की फसल पानी में डूब गई।
-----------------------------

रामपुर घाट पर सीढ़ियों पर हो रहे शवदाह
गोपीगंज। क्षेत्र रामपुर गंगा घाट पर मां गंगा का रौद्र रूप देखने को मिला। आधी रात के बाद जलस्तर में काफी बढोतरी हो गई। किनारे के रहवासी अर्पित निषाद, रशीले वर्मा, सुरेश वर्मा आदि ने बताया कि पानी अचानक बढ़ने से अब सीढ़ियों पर शव दाह किए जा रहे हैं। संवाद
-------------------------------
बाढ़ चौकियां अलर्ट, बढ़ायी निगरानी

गंगा के जलस्तर में अचानक हुए बढ़ोतरी के बाद तटवर्ती इलाकों की चिंता बढ़ गई है। तटवर्ती इलाकों में स्थापित 22 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। जहां तैनात मजिस्ट्रेट 24 घंटे एक-एक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। जिले में गंगा के तटवर्ती इलाके मवैयाथान सिंह, इटहरा, छेछुआ, भुर्रा समेत औराई क्षेत्र के तटीय इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल खतरे की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed