फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   gang rape accused arrested

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
gang rape accused arrested
गोपीगंज। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को पुलिस ने रामपुर घाट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने 27 फरवरी 2022 को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक भगा ले गया। पुलिस शुरूआत में अपहरण और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिया गया। मामले के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को वांछित सीताराम वर्मा निवासी रामपुर घाट को गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्य संकलन, मेडिकल परीक्षण और अपहृत किशोरी की 164 का बयान लिया गया। जिसमें उसने आपबीती बताते हुए सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed