फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gandhi Jayanti: The message of cleanliness given by cleanliness

गांधी जयंती: साफ-सफाई से दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 03 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti: The message of cleanliness given by cleanliness
ज्ञानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शनिवार को जिले भर में साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कई स्थानों पर भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में प्रधानाचार्य चौधरी मनार्जन सिंह और उप प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। स्कूल के छात्रों ने ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम’ गाकर गांधी जी को नमन किया। इस मौके पर पीके श्रीवास्तव, शशिधर मिश्र, मार्कंडेय सिंह, हौसिला सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

सीतामढ़ी: धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में गंगा घाट सहित महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर और आसपास की विधिवत साफ सफाई की गई। बीडीओ शैलेंद्र गौतम, सचिव संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, रमाशंकर, कपिल यादव, गामा बेनबंस आदि रहे। दुर्गागंज: अभोली के ख्यौंखर गांव में ग्राम विकास अधिकारी गणेश राय और ग्राम प्रधान भोला नाथ यादव ने वनवासी बस्तियों में मॉस्क, साबुन, मिष्ठान वितरण किया। लालानगर: गांधी और शास्त्री जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष गोपीगंज प्रहलाद दास गुप्ता ने चकबसहू प्राथमिक इंग्लिश विद्यालय में 115 बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए पुस्तक वितरित की। इस मौके पर हलवाई संघ के धीरज मोदनवाल, रत्नेश मोदनवाल, संतोष मोदनवाल सभासद, चंदन मोदनवाल, आशु मोदनवाल सहित विद्यालय के इंचार्ज हेड राजेश सिंह यादव, विमल , अनिता यादव आदि रहीं। भाजपा नेता डॉ. अजय शुक्ला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जंगीगंज से शुरू यात्रा गोपीगंज के खड़हट्टी, सदर मोहाल, ज्ञानपुर रोड होते हुए आगे बढ़ा। इस मौके पर संजय यादव आदि रहे। सीतामढ़ी में भाजपा डीघ मंडल की ओर से धनतुलसी से निकाली गई तिरंगा यात्रा भदरांव, इटहरा, डीघ, कटरा बाजार, बनकट, पैगहा, सीतामढ़ी गेट, मठहा, मनोहरपुर, निबिहा होते हुए कोइरौना बाजार पहुंची। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, आदर्श पांडेय आदि रहे। गोपीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली, नगर पालिका में गांधी और शास्त्री की जयंती मनी। इस मौके पर असलम अंसारी, वी के गौतम, आशुतोष यादव, एसएचओ अभिनव वर्मा आदि रहे। ज्ञानपुर के गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष माबूद खां के नेतृत्व में गांधी और शास्त्री जी की जयंती मनी। दोनों महापुरूषों के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर शिवधारी शुक्ला, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, रामशृंगार उपाध्याय, कमर मलिक, काशी नाथ आदि रहे। सुरियावां: नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ सोनल जैन के नेतृत्व में दोनों महापुरूषों की जयंती मनी। इस मौके पर चेयरमैन गोरेलाल, कृष्ण कांत विश्वकर्मा, मूलचंद्र भोजवाल विजय दुबे, विजय उपाध्याय आदि रहे। महाराजगंज: क्षेत्र के शिव मंदिर पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिपं सदस्य शरद चंद्र सोनकर मंडल के नेतृत्व में साफ-सफाई की गई। गांधी जी को अहिंसा का पुजारी बताया। कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर शीर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इनसेट
गोष्ठी और चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन
सीतामढ़ी। दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज में महात्मा गांधी की जयंती पर ‘गांधी विचार एवं दर्शन’ विषयक संगोष्ठी और ‘अधनंगे फकीर की तालीम’ विषय पर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजलि सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में समानता, धर्मनिरपेक्षता और भारतीय मूल्यों की जो बात की गई है असल में यहीं गांधी विचार दृष्टि है। संगोष्ठी एवं चित्रकला प्रदर्शनी में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अखिलेश कुमार, डॉ. अरविंद उपाध्याय, विजय श्री जायसवाल, डॉ. अनित दुबे, किशोर कुमार पांडेय, संतोष कुमार दुबे, पशुपति नाथ त्रिपाठी, सरिता वर्मा, अखिलेश कुमार और अविनाश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed