फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   From the month of June, ten thousand houses will start getting water from Toti

जून महीने से दस हजार घरों में टोटी से मिलने लगेगा पानी

Tue, 26 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
From the month of June, ten thousand houses will start getting water from Toti
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल के लिए चल रहे काम में तेजी आई है। जिन ग्राम पंचायतों में काम अंतिम दौर में है, वहां और तेजी लाकर जल्द पूर्ण कराने के लिए कहा गया है। जून तक काम पूरा कराकर 14 गांवों में टोटी से पानी निकालने की उम्मीद है। इसके लिए सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तकनीकी अधिकारी सेवालाल ने इन सभी गांवों की परियोजनाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

तकनीकी अधिकारी ने कार्यदायी संस्था और निगरानी करने वाले नोडल को सख्त निर्देश दिया है कि गहरी बोरिंग के कार्यों को अंतिम रूप दिया जाए। परियोजनाओं को चालू कराकर घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने में अब देरी न की जाए। टीम के साथ वह गजधरा, भगवास, चककिशुनदास, नवधन, सुधवैं की हकीकत भी देखकर सीतामढ़ी स्थित गोदाम पहुंचे। नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता जलनिगम मुजीब अहमद ने बताया कि कार्यदायी संस्था की देखरेख में 367 परियोजनाओं के लिए रिपोर्ट दी गई थी। तहसील भदोही, औराई, ज्ञानपुर की राजस्व टीम से चिह्नित जमीनों पर अभी तक 46 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। 36 परियोजनाओं का मामला जमीन के कारण लटक जाने से कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। 46 निर्माणाधीन परियोजनाओं में से लगभग 14 का कार्य मई के अंत तक पूरा कराकर जून में चालू भी करा दिया जाएगा। 14 परियोजनाओं के चालू होने पर लगभग 10 हजार से अधिक घरों में लगी टोटियों से शुद्ध पेयजल का लाभ परिवारों को मिलने लगेगा। टीम में मनोज पाठक, नारायण बड़ियार, भीम जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन

प्रत्येक परियोजना से लाभान्वित होंगे पांच सौ परिवार
कार्यदायी संस्था के मनोज पाठक बताते हैं कि जल जीवन मिशन योजना का काम तेजी से चल रहा है। जिन 14 गांवों में परियोजना के पूर्ण होने की उम्मीद है, वहां प्रत्येक परियोजना से करीब पांच सौ परिवारों को लाभ मिलेगा। पाइपलाइन बिछाने, पानी के लिए कनेक्शन, गहरी बोरिंग, ओवरहेड टैंक आदि के कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed