फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   From next year, new areas included in the city will also come under the tax net

Bhadohi News: अगले साल से नगर में शामिल नए क्षेत्र भी आएंगे टैक्स के दायरे मेंं

Fri, 22 Aug 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
From next year, new areas included in the city will also come under the tax net
नगर पालिका क्षेत्र के नव शहरी लोगों को अगले साल से जलकर और गृहकर देना होगा। पालिका प्रशासन की ओर से नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पालिका के अनुसार नगर में कम से कम आठ हजार आवासीय भवन बढ़ेंगे। इससे पालिका की करीब दो करोड़ की वार्षिक आय भी बढ़ेगी। चार टीमें सर्वे कर रही हैं। इसमें दो विस्तारित इलाके और दो टीमें पुराने शहर में सर्वे कर रही हैं। भदोही नगर पालिका का परिसीमन 2019 में हुआ था। नगर के आसपास के 28 गांवों को पालिका में शामिल किया गया था। इससे नगर में वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 28 हो गई थी।
विज्ञापन

सीमा विस्तार होने के पहले नगर पालिका की आबादी करीब 70 हजार के आसपास थी, लेकिन अब पूरे नगर की आबादी करीब सवा लाख पहुंच गई है।
इस समय नगर पालिका 11200 घरों से जलकर और गृहकर की वसूली करती है। नगर पालिका की ओर से राज्य स्वकर प्रणाली में पिछले दिनों हुए बदलाव के बाद गृह व जलकर में 10 फीसदी की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले 2015 की स्वकर प्रणाली के तहत वसूली की जाती है।
नगर पालिका का सर्वे न होने के कारण पालिका को आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा था। अब कर निरीक्षक ललित कुमार के नेतृत्व पालिका की टीम अलग-अलग वार्ड में सर्वे कर रही है।

इस समय पालिका की ओर से जमुनीपुर काॅलोनी व रजपुरा का सर्वे चल रहा है। पालिका प्रशासन के मुताबिक नव शहरियों से अगले साल से कर वसूली की जाएगी। पालिका नियमानुसार विस्तारित क्षेत्रों में पांच सालों बाद ही करों की वसूली की जा सकती है।
इस समय पालिका जल व गृहकर से करीब सवा तीन करोड़ की वसूली करती है।
नए आवासीय भवन व प्रतिष्ठानों के जुड़ने के बाद वार्षिक आय पांच करोड़ के करीब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed