फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Friday prayers offered amid tight security

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई जुमे की नमाज

Sat, 11 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Friday prayers offered amid tight security
तीन जून को कानपुर में हुई हिंसा के बाद जुमा की नमाज के वक्त जिले में अलर्ट जारी रहा। जहां भी मस्जिद थे वहां सुबह से ही पुलिस की तैनाती की गई थी। नमाज के समय पुलिस विभाग के अधिकारी भी इधर-उधर भ्रमण करते नजर आए। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में भ्रमण किया।
विज्ञापन

कानपुर में हुए बवाल के बाद ही मस्जिदों के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई। जुमे की नमाज के दौरान लोग इकठ्ठा होते हैं, उस दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न होने पाए इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। शुक्रवार की सुबह ही सभी थाना प्रभारियों को एसपी ने निर्देश दिया कि अपने-अपने इलाके के मस्जिदों में व आस-पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करें। जहां ज्यादा जरूरत पड़ी वहां पुलिस लाइन की क्यूआरटी भी भेजी गई। सुबह से शाम तक पुलिस के जवान और पुलिस के अधिकारी चक्रमण करते रहे। ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां, अभोली, दुर्गागंज, सरोई, औराई, वहिदानगर आदि इलाके में कड़ी सुरक्षा रही। डीएम आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने ज्ञानपुर व भदोही के विभिन्न क्षेत्रों/चौराहों पर भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। भदोही के अजीमुल्ला चौराहें पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ उप जिलाधिकारी भदोही चन्द्रशेखर एवं पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए धर्म गुरूओं, मस्जिदों के इमाम व मौलाना, व्यापार मंडल व संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ वार्ता किए। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने गोपीगंज, औराई, घोसिया व खमरिया में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed