फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Free steamer facility will be available from 16

16 से मिलेगी नि:शुल्क स्टीमर की सुविधा

Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Free steamer facility will be available from 16
रामपुर और धनतुलसी घाट पर 16 जून से नि:शुल्क स्टीमर की सुविधा गंगा घाट पर शुरू हो जाएगी। दोनों घाटों पर पीपा पुल चालू रहने से जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र पहुंचने के लिए लोग साइकिल, बाइक, चार पहिया वाहनों से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

हाईवे के पूर्वी और पश्चिमी सीमा से यह दूरी तय करने के लिए 40 से 70 किमी का अतिरिक्त चक्कर भी लगाना पड़ता है। जून में बारिश शुरू होने की संभावना बढ़ने, तेज हवाओं के बीच पुल से आर-पार होने में अनहोनी का भय बना रहता है। गंगा दशहरा से पीपा पुल को तोड़ने का कार्य शुरू होने पर 15 जून तक पूरी तरह आवागमन पर रोक लग जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसबी राव ने बताया कि रामपुर घाट पर राजेश तिवारी, धनतुलसी घाट पर विमल पांडेय को स्टीमर संचालन की जिम्मेदारी टेंडर प्रक्रिया से दी गई है। आगामी 15 जून तक स्टांप ड्यूटी की औपचारिकताएं पूरी कराकर 16 जून से नि:शुल्क स्टीमर का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed