फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Free ration scheme extended for four months

नि:शुल्क राशन योजना चार माह तक बढ़ी

Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Free ration scheme extended for four months
ज्ञानपुर। नि:शुल्क राशन योजना का लाभ अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को दिसंबर-2021 से मार्च-2022 पाएंगे। दिसंबर के प्रथम सप्ताह से नि:शुल्क राशन के साथ इस बार एक-एक लीटर सरसों, रिफाइन तेल, आयोडिन नमक, चने की दाल का लाभ उठाएंगे। डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव विनोद कुमार की ओर से योजना के अनुपालन में पत्र प्राप्त हो चुका है। लगभग तीन लाख पात्र गृहस्थी तो 38264 अंत्योदय कार्डधारक 744 कोटे की दुकानों पर दिसंबर के प्रथम सप्ताह से नोडल अधिकारियों की देखरेख में वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। कार्डधारक रमेश, नगीना, मदीना, सरस्वती देवी, कलावती आदि ने कहा कि महामारी के दौर में मार्च से नवंबर तक चली योजना का लाभ गरीब, मजदूर, श्रमिक, दिव्यांग उठे चुके हैं। मार्च तक बढ़ी योजना और राशन के साथ तेल, नमक, दाल रसोई की स्वाद भी बढ़ाएंगे ही बाजारों से महंगे दाम पर हो रही खरीदारी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed