फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fraudster flees with 10 kg of desi ghee from shop.

Bhadohi News: दुकान से 10 किलो देशी घी लेकर भागा ठग

Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fraudster flees with 10 kg of desi ghee from shop.
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ ठग। स्रोत दुकानदार
औराई। कोतवाली के औराई बाजार में दुकान से मंगलवार को एक ठग 10 किलो घी लेकर भाग गया। ठग ने दुकानदार को पैसे देने का झांसा दिया और उसकी व्यस्तता का फायदा उठाया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के मुताबिक केसरी इंटरप्राइजेज के मालिक ओम केसरी ने बताया कि शाम करीब चार बजे एक व्यक्ति दुकान पर आया। उसने दुकानदार से घी दिखाने को कहा। ठग के कहने पर 10 किलो अनिक घी काउंटर पर रख दिया था। ठग ने दुकान में लगे बार कोड को स्कैन करने का नाटक किया और कहा कि वह पैसे मंगवा रहा है। जब दुकानदार अन्य काम में व्यस्त हुआ, तो ठग घी लेकर भाग गया। बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा ठग पहले भी चितईपुर वाराणसी और अन्य जगहों पर उनके रिश्तेदारों की दुकानों पर ठगी कर चुका है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर ठग को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article