{"_id":"6507750d925c7eedbeed6c959c2d1010","slug":"four-of-the-45-applications-were-disposed-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 प्रार्थना पत्र में चार का हुआ निस्तारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 प्रार्थना पत्र में चार का हुआ निस्तारण
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Apr 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय की अध्यक्षता में ज्ञानपुर तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। विभिन्न मामलों के 45 प्रार्थना पत्रों में मात्र चार का निस्तारण हो सका।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। 45 मामलों में चार का निस्तारण करते हुए 41 मामलों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक एके राय, सीडीओ आरपी मिश्रा, बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, निदेशक कृषि डा. आरके मौर्य आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने अधिशासी अभियंता नहर को निर्देश दिया कि वह 26 अप्रैल से नौ मई तक चालू करें। जिससे जिले भर के सूख चुके तालाब एवं पोखरों को भरा जा सके। आने वाले दिनों में और गर्मी के दौरान मवेशियों एवं पक्षियों को सबसे अधिक परेशानी होगी। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को हिदायत दिया कि नहर चालू होने के बाद वह तालाब और पोखरों को भर दें जिससे पशु पक्षियों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े।