फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four more dengue patients were found, now the number is 33

डेंगू के चार और मरीज मिले, अब संख्या हो गई 33

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Four more dengue patients were found, now the number is 33
ज्ञानपुर। ठंड में भी मच्छरों का डंक कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को डेंगू के चार मरीजों के मिलने से अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 33 हो गई है। आमतौर पर ठंड में मच्छरों का प्रकोप कम हो जाता है, लेकिन इस वर्ष मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है जिससे आए दिन डेंगू के मामले सामने आ रहे है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष चक ने बताया है कि अब तक जिले में 33 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। संदिग्धों की इलाज जांच के लिए बीएचयू भेजा गया था। जिसमें चार मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। जिस गांव के ये मरीज हैं उन गांवों में विशेष सतर्कता के लिए स्वास्थ टीम को निर्देश दिया गया है। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है, उनकी हालत में सुधार है। मरीजों के घर के आस-पास घरों मेें जांच करायी जाएगी। दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि जहां भी सूचना मिलती है वहां निरोधात्मक कार्रवाई करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed