फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four injured including home guard in three road accidents

Bhadohi News: तीन सड़क दुर्घटना में होमगार्ड समेत चार घायल

Wed, 11 Dec 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four injured including home guard in three road accidents
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग हादसों में हुए सड़क दुर्घटना में होमगार्ड समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पहली घटना गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग पर थानीपुर के पास हुई। जहां अवारा पशु से टकराने से होमगार्ड राम चरित्र बिन्द निवासी मदनपुर घायल हो गया। वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। दूसरी घटना सोमवार की रात कठौता मोड़ पर हुई। जहां बाइक और कार की टक्कर में बैंक कर्मचारी घायल हो गया। घोसिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत क्लर्क रामबरन बिन्द (45) निवासी अमिलहरा मतेथू बाइक से घर जा रहे थे। कठौता मोड़ के पास सामने से आ रही कार से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह तीसरी घटना राजमार्ग पर अस्पताल के पास हुई। जहां दो बाइक की टक्कर में अंजही मोहाल निवासी अंकित मौर्य (28) और आमिर (17) निवासी नई बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का सीएचसी में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed