फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four children fainted due to humidity and heat in school in bhadohi due to no electricity

Bhadohi News: बिजली न होने के कारण बंद थे स्कूल के पंखे, उमस भरी गर्मी ने किया बच्चों का ये हाल

Wed, 31 Aug 2022 04:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 31 Aug 2022 04:09 PM IST
सार


भदोही के प्राथमिक विद्यालय गहरपुर में बुधवार को चार बच्चे उमस भरी गर्मी के कारण गस खाकर गिर पड़े। बच्चों को बेहोश देख शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Four children fainted due to humidity and heat in school in bhadohi due to no electricity
बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के डीघ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गहरपुर में बुधवार को उमस और गर्मी से चार बच्चे बेहोश हो गए। तार टूटने से तीन दिनों से स्कूल में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे शिक्षकों संग अभिभावकों में खलबली मच गई। आनन-फानन में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजा, हालांकि बिजली विभाग की ओर से कोई नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


 ट्रांसफार्मर से प्राथमिक विद्यालय गहरपुर तक बिजली आपूर्ति करने वाला तार तीन दिन पूर्व टूट गया। शिकायत के बाद भी उसे सही नहीं किया गया। बुधवार दोपहर में उमस और गर्मी में पढ़ते समय पांचवीं कक्षा के चार बच्चे अचानक गश्त खाकर गिर गए। यह देख मौजूद शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी फरहा रईस मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की हालत सामान्य हो गई। घटना को लेकर अभिभावकों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed