फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four and a half thousand voters increased after the notification

अधिसूचना के बाद बढ़े साढ़े चार हजार मतदाता

Thu, 24 Feb 2022 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Four and a half thousand voters increased after the notification
ज्ञानपुर। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर आयोग की मुहिम कारगर होती दिख रही है। प्रशासनिक अफसरों के प्रयास से 40 दिनों में साढ़े चार हजार मतदाता बढ़ गए। इससे अब तीनों विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 96 हजार 852 हो गई है। लोकतंत्र के महापर्व से कोई वंचित न हो इसको लेकर आयोग के निर्देश पर एक साल से मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मतदाता बनाने, मृतकों के नाम काटने से लेकर संशोधन आदि किया गया। 16 जनवरी 2021 से 31 अक्तूबर 2021 तक वृहद अभियान चला। पांच जनवरी 2022 को अंतिम प्रकाशन हुआ। उस दौरान कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 92 हजार रही। आठ जनवरी को सूबे में चुनाव का बिगुल बज गया। आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने 17 फरवरी यानी नामांकन के अंतिम दिन तक मतदाताओं का नाम जोड़ने का अभियान चला। बीएलओ, तहसील स्तरीय अधिकारियों संग अन्य कर्मियों की मेहनत सफल भी हुई। नौ से 17 फरवरी तक तीनों विधानसभा में चार हजार 446 नए मतदाता जुड़ गए। इसमें भदोही विधानसभा में सबसे अधिक मतदाता बढ़े। भदोही विधानसभा में 2621, ज्ञानपुर में 1089 और औराई में 736 शामिल रहे। नए मतदाताओं के जुड़ने से भदोही में चार लाख 28 हजार 912, ज्ञानपुर में तीन लाख 90 हजार 531 और औराई में तीन लाख 77 हजार 409 सहित कुल 11 लाख 96 हजार 852 हो गए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि बीएलओ की मेहनत से माह भर में साढ़े चार हजार मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed