फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Four and a half thousand teachers of the district will get cashless facility

Bhadohi News: जिले के साढ़े चार हजार शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस सुविधा

Tue, 09 Sep 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four and a half thousand teachers of the district will get cashless facility
ज्ञानपुर। शिक्षक दिवस पर सरकार ने शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की है। लंबे समय से शिक्षकों की यह मांग पूरी होने से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और वित्त पोषित वर्ग के करीब साढ़े चार हजार शिक्षकों को लाभ मिलेगा। जिले में 885 परिषदीय और 25 वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों में करीब साढ़े चार हजार शिक्षक कार्यरत हैं। राजकीय शिक्षकों को पहले से ही कैशलेस उपचार की सुविधा मिल रही थी लेकिन अन्य शिक्षक वर्षों से इसकी मांग कर रहे थे। अब सरकार की घोषणा के बाद शिक्षक गदगद हैं। शिक्षकों ने बताया कि इससे परिवार में किसी की बीमारी के होने की स्थिति में अस्पताल में शुरुआती इलाज के लिए कैश की व्यवस्था की चिंता नहीं रहेगी। इलाज के बाद बीमा के दायरे में अगर खर्च आया तो जेब पर भार भी नहीं पड़ेगा। शिक्षकों ने बताया कि योजना के तहत तीन, पांच, सात और 10 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा का लाभ पति-पत्नी, दो बच्चों और आश्रित माता-पिता को मिलेगा। अलग-अलग राशि के लिए लाभार्थियों की संख्या के अनुसार प्रीमियम की धनराशि निर्धारित की गई है। तीन लाख रुपये तक की सुविधा के लिए पति-पत्नी को 18500 रुपये सालाना, पति-पत्नी और दो बच्चे के लिए 21000 रुपये सालाना जबकि पति-पत्नी, दो बच्चे और आश्रित माता-पिता के लिए 45000 सालाना प्रीमियम देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed