फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Foundation stone for sewer works at a cost of 70 lakhs

70 लाख की लागत से सीवर कार्य का शिलान्यास

Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone for sewer works at a cost of 70 lakhs
नईबाजार। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर ने मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत सीवर लाइन विस्तार एवं सीसी रोड का शिलान्यास किया। इसे अब्दुल गनी के मकान से चार बंगला होते हुए वार्ड संख्या पांच मौर्य बस्ती ले जाया जाएगा, जहां नाले से जोड़ दिया जाएगा। इस पर 70 लाख की लागत आएगी। शिलान्यास के बाद अध्यक्ष ने दावा किया कि इसके बन जाने के बाद काफी हद तक जलनिकासी की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि काम तेजी से कराया जाएगा। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा रामलीला स्थल से मुख्य मार्ग होते हुए ईदगाह तक 40 लाख की लागत से इंटरलाकिंग रोड का निर्माण भी हो रहा है। इसी के साथ नालियों की मरम्मत भी कराई जा रही है। दोनों कार्यों का निर्माण कार्य पूरा होते ही नगर वासियों को एक बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके पूर्व नागरिकों ने अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर राजू सेठ, अख्तर लागी, सोनू बरनवाल, मुन्ना शर्मा, अलगू, साबिर अली, अब्दुल रहीम, बलराम मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed