फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former MLA Vijay Mishra's son jailed in judicial custody

न्यायिक अभिरक्षा में जेल गया पूर्व विधायक विजय मिश्र का बेटा

Thu, 28 Jul 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Vijay Mishra's son jailed in judicial custody
कोर्ट में पेश होने के लिए जाता पूर्व विधायक का बेटा विष्णु मिश्रा। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पूर्व विधायक विजय मिश्र का बेटा और दुष्कर्म सहित एक लाख के इनामी घोषित विष्णु मिश्र को बृहस्पतिवार को एसटीएफ ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। सामूहिक दुष्कर्म और संपत्ति हड़पने के मामले में अलग-अलग कोर्ट में करीब दो घंटे से अधिक समय तक पेशी हुई। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सुनवाई की अगली तारीख 12 अगस्त तय की गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र पर दुष्कर्म सहित संपत्ति हड़पने के मामले दर्ज हैं। वाराणसी एसटीएफ ने बुधवार की रात करीब नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच भदोही लेकर पहुंची। यहां के गोपीगंज थाने में उसकी आमद कराई गई। बृहस्पतिवार को दोपहर उसे रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में एसीजेएम साधना गिरी और दुष्कर्म के मामले में सीजेएम सबीहा खातून की अदालत में पेश किया गया। आरोपी पक्ष अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि न्यायालय ने विष्णु मिश्र को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अभियोजक विजय कुमार श्रीवास्तव रहे। पेशी के दौरान कोर्ट परिसर के बाहर से लेकर अंदर तक गहमागहमी रही। उसे रविवार को एसटीएफ वाराणसी की टीम ने पुणे के हड़पसर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। बताते चलें कि पूर्व विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने वर्ष 2020 में गोपीगंज थाने में तहरीर देकर विजय मिश्र, उनके पुत्र विष्णु मिश्र सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था। उसी साल सितंबर में वाराणसी की एक गायिका ने पूर्व विधायक, उनके पुत्र विष्णु मिश्र व पौत्र विकास मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद तत्कालीन विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश की आगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में विकास भी गिरफ्तार हो गया लेकिन विष्णु फरारी काटता रहा। उस पर पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके बावजूद गिरफ्तारी न होने पर इनाम की धनराशि बढ़ाकर पचास हजार रुपये की गई। 22 जुलाई को इनाम की राशि एडीजी जोन वाराणसी ने बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed